



दमोह: भाजपा के जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी संजय नगाइच, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने शनिवार को दमोह विधानसभा के बांदकपुर मंडल, अभाना मंडल, बांसा मंडल की कार्यसमिति की बैठक ली साथ ही जिला भाजपा कार्यालय में भी दमयंती नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अनेक जनहितेषी योजनाओ के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया है, लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से अनेक कन्याओं को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह लक्ष्य होना चाहिए कि शक्तिकेंद्रों को हम और अधिक मजबूत करें और सभी जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को समझें और पूर्ण लगन के साथ उसका निर्वहन करें। अपने अपने शक्ति केंद्रों पर जाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस बीच संजय नगाइच ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का यह दायित्व है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करें। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण और सैनिकों को आधुनिक हथियारों से लेस करना यह सब दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए राष्ट्रवाद सर्वप्रथम है।
भाजपा की केंद्रीय सरकार एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकारों द्वारा जनहितेषी योजनाएं संचालित की जा रही है उन के माध्यम से हमें बूथ स्तर तक संगठन का वोट बैंक बढ़ाना है, हम इस कार्य में सफल होंगे क्योंकि भाजपा की रीति और नीति राष्ट्रीय हित और समाज हित में है और जनता इसे स्वीकार भी करती है।
जिला भाजपा कार्यालय में दीनदयाल नगर मंडल एवं दमयंती नगर मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, विद्यासागर पांडे, अमित बजाज, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी महेंद्र जैन, शिखा जैन, डॉक्टर आलोक अहिरवार, मंचासीन रहे, बैठक में दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पं पवन तिवारी, नगर महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, रत्नेश खरारे सहित राकेश दुबे एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि हम सभी को संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम दिए जाते हैं बूथ स्तर तक हमारे शक्ति केंद्रों में वह कार्यक्रम सफल हो इसका प्रयास हम सभी को करना चाहिए। तो वहीं राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि हम जो भी कार्यक्रम करते हैं वह जिला स्तर पर हो, मंडल स्तर पर हो या फिर बूथ स्तर पर हो उसका प्रचार प्रसार हमें अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अवश्य करना चाहिए तभी हमारी बात घर-घर तक पहुंच सकती है।
इस मौके पर भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।