Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
ग्रामीण भारतताज़ा खबरनारद की नज़रराजनीतिस्थानीय मुद्दा

उमा देवी ने किया जीत का दावा, प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनेगी और विकास को मिलेगी गति

हटा :– विधानसभा 2023 चुनाव प्रचार की आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी उमा देवी खटीक ने घर-घर जाकर संपर्क किया एवं भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने अपने दोस्त दूर प्रचार में लोगों को बताया कि पूरी विधानसभा की मेरा परिवार है।पिछले 18 सालों में यही प्रयास किया है कि अपना परिवार कैसे सुखी रहे और इसीलिए जनता के कल्याण की अनेकों योजनाएं बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है और डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश भी विकास पथ की ओर अग्रसर है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर बनेगी और विकास को गति मिलेगी। 

बहनों की आय बढ़ाने का संकल्प :– भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक उमा देवी खटीक में याद दिलाते हुए कहा जैसा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह संकल्प लिया है कि वह महिलाओं की आमदनी बढ़ाएंगे,मैं फिर संकल्प दोहराती हूं कि मेरी लाड़ली बहने ₹10000 प्रति माह कमाये और साल भर में उनकी आय एक लाख से अधिक हो और वह लखपति कहलाए। जब लाडली बहना योजना के माध्यम से मेरी प्यारी बहनों के खातों में ₹3000 तक डाले जाएंगे तब मेरे मन को शांति और चैन मिलेगा कि शिवराज भैया ने अपनी बहनों को उनका हक दिया, उन्हें न्याय दिया। लाडली बहन योजना के माध्यम से केवल पैसे नहीं डाले हैं बल्कि आत्म सम्मान दिया और स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया है। मेरे किसान भाइयों को 6000 मोदी जी दे रहे और 4000 यह आपका शिवराज दे रहा है और सिंचाई परियोजनाएं के माध्यम से हर खेत में पानी पहुंचेगे। मेरी तो इच्छा है कि सब्सिडी की जगह आपके खाते में सीधा पैसा डाला जाए और बाकी की झंझटों से आपको मुक्ति मिले। गांव में पानी की टंकी बनवा घर-घर नल से पानी पहुंचे यह योजना लगातार सतत् जारी है।

पूर्व विधायक उमा देवी ने कहा कि कांग्रेस कभी गरीबों एवं पिछड़ों का भला नहीं कर सकते हैं। कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने भाजपा की सारी योजनाएं बंद करने का पाप किया है। सवा साल में कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी। बच्चों के लैपटॉप छीन लिए। कन्या विवाह का पैसा ही नहीं दिया। तीर्थ यात्रा बंद कर दी, लेकिन अब फिर से हमने तीर्थ यात्रा शुरू किया है और इस बार केवल रेल से नहीं हवाई जहाज से भी ले जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि, याद रखना,भारतीय जनता पार्टी है तभी लाडली बहना है, कांग्रेस आ गई तो ना लाडली बचेगी और ना बहना बचेगी। सभी योजनाओं पर ताले लग जाएंगे। 

प्रचार के दौरान कई लोगों ने ली भाजपा सदस्यता :– पूर्व विधायक उमा देवी हवन किया थी भाजपा का साथ में भाजपा की नीति नीति से प्रभावित होकर ही इस पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कई लोगों का साथ मिला एवं कई युवाओं बुजुर्गों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की है।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जय राम रमेश का बड़ा बयान

Nishpaksh

शहर के 7 निजी अस्पताल होंगे बंद, नहीं होगा इलाज, देखें लिस्ट

Nishpaksh

दमोह उपचुनाव 2021– भाजपा खेमे में स्थानीय और बाहरी को लेकर हाथापाई

Nishpaksh

Leave a Comment