Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यग्रामीण भारतघटनाक्रमप्रादेशिकराजधानीराजनीति

राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस का है गठजोड़ – बी डी शर्मा

nishpaksh samachar

माइक्रो मैनेजमेंट के साथ भाजपा लड़ेगी दमोह विधानसभा का उपचुनाव

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खुजराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर दमोह पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देर शाम भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

यह भी पढ़ें :- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 07 मार्च को आयेंगे दमोह, 30 करोड़ की लागत से सरंक्षण संर्वधन के कार्यों का करेंगे भूमि पूजन

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ,संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया ,मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह ,पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक जबेरा ,विधायक हटा ,जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के पूर्व विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी मंच पर उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें :- उपचुनाव से पहले दमोह में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम 

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का दमोह भारतीय जनता  पार्टी की ओर से स्वागत किया। जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने संगठनात्मक पूछताछ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है इसलिए दमोह विधानसभा का उपचुनाव कार्यकर्ताओं के उत्साह उमंग और कठिन परिश्रम से हम जीत पाएंगे।

यह भी पढ़ें :- महाविद्यालयों में हो रहे वेबिनार की धरातलीय वास्तविकता

दमोह विधानसभा के उपचुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस देश में मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ है जो देश हित में नहीं है साथ ही बीडी शर्मा ने कहां की दमोह विधानसभा का यह उपचुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव सरकार का रिपोर्ट कार्ड साबित होगा इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को माइक्रो मैनेजमेंट के तहत चुनाव को लड़कर जीतना है।

यह भी पढ़ें :- बड़े-बड़े देशों में नौकरी छूट रही और हमारे यहां युवाओ को रोजगार मिल रहे हैं- राहुल सिंह 

कार्यक्रम का संचालन रमन खत्री एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रुपेश सेन ने किया । इस अवसर पर नरेन्द्र व्यास , आलोक गोस्वामी , संजय सेन, कविता राय, वृज गर्ग, कपिल सोनी, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रतिभा तिवारी, मनीष तिवारी, संतोष रोहित मोंटी रैकवार सहित जिले भर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

Related posts

04 उर्वरक विक्रेताओं के सेंपल मिले अमानक, जिले में क्रय-विक्रय, भंडारण एवं स्थानांतरण पर रोक

Nishpaksh

पूर्व विधायक राहुल सिंह का दमोह आगमन

Nishpaksh

जश्ने ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी का हुआ गठन, आज़म ख़ान बने अध्यक्ष

Nishpaksh

Leave a Comment