



दमोह– भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह के पूर्व विधायक व नव नियुक्त मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लाॅजिस्टिक कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह का दिनांक 17 जनवरी 2021 को दोपहर 01 बजे दमोह आगमन हो रहा है।
उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में टोल नाके पहुंचकर गर्मजोशी के साथ अगवानी करेंगे। इसके बाद वाहन रैली के साथ जिला भाजपा कार्यालय दमोह में पहुंचेगें जहाँ उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया जावेगा।
उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार के द्वारा दी गई है।