




नेशनल डेस्क- कोरोना महामारी के चलते इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार भक्त, बाबा अमरनाथ के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक के बाद एस साल की अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। J&K प्रशासन ने मानवता के ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। कश्मीर में इस बार वार्षिक अमरनाथ (Amarnath) तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू होने वाली थी।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का ट्वीट
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘कोविड-19 महामारी के मद्देनजर श्री अमरनाथजी यात्रा रद्द कर दी गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ गहन चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। यात्रा केवल प्रतीकात्मक होगी। हालांकि, सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पिछले अभ्यास के अनुसार पवित्र गुफा मंदिर में किए जाएंगे। लोगों की जान बचाना जरूरी है। इसलिए, व्यापक जनहित में इस वर्ष की तीर्थयात्रा आयोजित करना उचित नहीं है।’