Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
क्राइम

दौसा में पथराव के बाद गोलीबारी, 2 की मौत, तीन महीने पहले हुए दुर्घटना को लेकर हुआ विवाद

राजस्थान के दौसा जिले में तीन महीने पहले एक्सीडेंट को लेकर हुए विवाद में आज फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक ही परिवार के दो लाेगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घटना को लेकर लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। मामला दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार पालोदा गांव में हीरालाल योगी (60) और रामेश्वर और मोतीलाल पड़ोसी है। तीन महीने पहले एक एक्सीडेंट को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार शाम को दोनों का परिवार एक कपड़े की दुकान पर पहुंच गया। यहां एक्सीडेंट को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। इस पर रविवार रात दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। गांव वालों ने जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया।
सोमवार सुबह एक बार फिर से हीरालाल योगी और रामेश्वर-मोतीलाल का परिवार आमने-सामने हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच जमकर पथराव होने लगा। रामेश्वर और मोतीलाल के परिवार की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हीरालाल योगी और अलका (20) पत्नी दीपराम योगी घायल हो गए। इन्हें मुंडावर हॉस्पिटल लाया गया, जहां इनकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग में परिवार के तीन लोग भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हीरालााल योगी के बेटे संतराम का तीन महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था और इस हादसे में उसकी मौत हो गई थी। परिवार का आरोप था कि रामेश्वर व मोतीलाल के परिवार ने उसकी हत्या कर मार डाला और इसके बाद मामला भी दर्ज करवाया। तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

Related posts

दमोह: कोरोना काल में मरीज के परिजनों से मनमाने दाम वसूलने वाले एंबुलेंस चालकों पर हो सकती है कार्रवाई

Nishpaksh

नई सड़क पर होने लगा पेंचवर्क, अधिकारी कह रहे कि इससे अच्छी सड़क कभी नहीं बनी

Nitin Kumar Choubey

दमोह : लूट के आरोपियों को पथरिया पुलिस ने किया गरफ्तार

Nishpaksh

Leave a Comment