Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यघटनाक्रमताज़ा खबरनारद की नज़रराजधानीराष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार

कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द, भक्त ऑनलाइन कर सकेंगे दर्शन

nishpaksh samachar
nishpaksh samachar
अमरनाथ यात्रा

नेशनल डेस्क- कोरोना महामारी के चलते इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार भक्त, बाबा अमरनाथ के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक के बाद एस साल की अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। J&K प्रशासन ने मानवता के ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। कश्मीर में इस बार वार्षिक अमरनाथ (Amarnath) तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू होने वाली थी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का ट्वीट
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘कोविड-19 महामारी के मद्देनजर श्री अमरनाथजी यात्रा रद्द कर दी गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ गहन चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। यात्रा केवल प्रतीकात्मक होगी। हालांकि, सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पिछले अभ्यास के अनुसार पवित्र गुफा मंदिर में किए जाएंगे। लोगों की जान बचाना जरूरी है। इसलिए, व्यापक जनहित में इस वर्ष की तीर्थयात्रा आयोजित करना उचित नहीं है।’

Related posts

आईएनएस तबर ने फ्रांसीसी नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया

Nishpaksh

जश्ने ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी का हुआ गठन, आज़म ख़ान बने अध्यक्ष

Nishpaksh

राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस का है गठजोड़ – बी डी शर्मा

Nishpaksh

Leave a Comment