Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यक्राइमघटनाक्रमताज़ा खबरप्रादेशिकव्यवसायस्थानीय मुद्दा

MP: जबलपुर के निजी हॉस्पिटल आग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, CM शिवराज ने जताया दुख

निष्पक्ष समाचार :– जबलपुर के न्यू लाइफ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों का यह आंकड़ा बड़ भी सकता है। हादसा दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का है। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में अधिकांश लोग हॉस्पिटल के स्टाफ के हैं।

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से झुलसने से पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग भी घायल है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related posts

दमोह उपचुनाव 2021: मामा की प्रतिष्ठा दांव पे, छिन-छिन में आ रए..अमावस्या पर जागेश्वरनाथ में टेकेंगे माथा,रोड शो भी करेंगे..

Nitin Kumar Choubey

दमोह उपचुनाव 2021:- आश्वासन और सपनों का मायाजाल

Nitin Kumar Choubey

मिशन ग्रीन दमोह की लगातार 6 वर्ष शुरुआत, सिद्धार्थ मलैया ने अटल बिहारी बाजपेई और रानी अवंती बाई को किया नमन

Nishpaksh

Leave a Comment