



3068 बूथ केंद्रों पर होंगे कार्यक्रम, 55 स्थानों पर पहुंचेंगे पार्टी के वरिष्ठ नेतागण
विजय संकल्प ध्वज कार्यक्रम की प्रचार सामग्री और हैशटेग का हुआ अनावरण
भोपाल – भारतीय जनता पार्टी 15 अक्टूबर विजयादशमी पर्व पर विजय संकल्प ध्वज कार्यक्रम आयोजित करेगी। खंडवा लोकसभा, रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा के 3068 बूथ पर कार्यकर्ता पार्टी का ध्वज लगाकर विजय का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना के सेमरवारा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पृथ्वीपुर के मोहनगढ़ में विजय संकल्प ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को विजय संकल्प ध्वज कार्यक्रम की प्रचार सामग्री और हैशटेग का अनावरण करते हुए दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं चुनाव प्रबंध समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि विजयादशमी पर उपचुनाव वाले क्षेत्रों के 3068 बूथ केंद्रों पर विजय संकल्प ध्वज का कार्यक्रम होगा। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर ध्वज फहराकर उपचुनाव में जीत का संकल्प लेंगे। 55 स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम में शामिल होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना जिले की रैगांव विधानसभा के सेमरवारा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के मोहनगढ़ स्थित बस स्टैण्ड क्षेत्र में ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय खंडवा लोकसभा के बड़वाह में, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते पृथ्वीपुर के मोहनगढ़ आदिवासी बस्ती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पृथ्वीपुर के जेरोन, वीरेन्द्र कुमार खटीक दिगोड़ा में, विजय शाह मान्धाता, हरदीप सिंह डंग खण्डवा, मोहन यादव पंधाना, तुलसी सिलावट नेपानगर, इंदरसिंह परमार बुरहानपुर के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कार्यक्रम में मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंत्री भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहेंगे।
विजय संकल्प ध्वज कार्यक्रम की प्रचार सामग्री और हैशटेग का अनावरण किया – प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में गुरूवार को चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने विजयादशमी पर होने वाले विजय संकल्प ध्वज कार्यक्रम की प्रचार सामग्री एवं हैशटेग #विजय_संकल्प_ध्वज का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारौलिया, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, विकास विरानी, अनुराग पयासी, रविन्द्र यति सहित प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।