Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यताज़ा खबरप्रादेशिकराजधानीराजनीति

CM कन्यादान योजना में घोटाला, मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू और जनपद CEO गिरफ्तार

gopal bhargav

विदिशा जिले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोंज जनपद पंचायत CEO शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। वे शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू हैं।

भोपाल/विदिशा। राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोंज जनपद पंचायत के CEO शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उन पर कोरोना काल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई शादियों में 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप है। शोभित त्रिपाठी शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू हैं।

जिले की सिरोंज जनपद पंचायत में कोरोना काल में 5 हजार 923 विवाह के मामले स्वीकृत कर 30 करोड़ 18 लाख 39 हजार रुपए का पेमेंट कर दिया गया। मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को जांच के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोटाले पर नाराजगी जताई। इसके बाद CEO शोभित त्रिपाठी को निलंबित कर दिया था।

Related posts

एमपी के सीएम शिवराज का सस्पैंड ऑन द स्पॉट जारी, दिया निर्देश: मैं निवाड़ी कलेक्टर को हटाता हूं, मुझे कई शिकायतें मिली।

Admin

MP उपचुनाव 2021: सीएम शिवराज के इन Tweet से लग रहा है कि दमोह बीजेपी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है!

Nishpaksh

मध्यप्रदेश: 30 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम में होगा बड़ा बदलाव! हल्की बारिश की भी संभावना

Admin

Leave a Comment