Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यग्रामीण भारतप्रादेशिकराजधानीराजनीति

जबलपुर में जल्दी ही बनेगा देश का पहला जियो पार्क

Jio-Park-to-be-built-soon-in-Jabalpur

नागपुर से आई टीम ने फील्ड सर्वे कर कलेक्टर से की भेंट

जबलपुर –  देश के पहले जियो पार्क की स्थापना जबलपुर में होगी। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटैल की पहल पर बनने जा रहे इस जियो पार्क के लिए आज जियो लॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की नागपुर से आई विशेषज्ञों की टीम ने लम्हेटाघाट-भेड़ाघाट क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा से भेंट की और जियो पार्क की स्थापना के बारे में विस्तार से विमर्श किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित भी मौजूद थे। जबलपुर में बनने वाला जियो पार्क देश का पहला जियो पार्क होगा। यह पर्यटन के क्षेत्र में जबलपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

जियो पार्क स्थापना से लम्हेटाघाट-भेड़ाघाट की भौगोलिक संरचनाओं प्रागैतिहासिक काल के पत्थरों के बारे में देश भर के लोग जान सकेंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केन्द्र होगा। जियो पार्क में आडिटोरियम म्यूजियम एवं उद्यान का भी निर्माण होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाथ जोड़कर माफी मांगी, क्यां है वजह

Nishpaksh

कांग्रेस नेता ने कहा अपने फर्जी बयान के लिए माफी मांगे जोशी

Nishpaksh

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्याओं समाधान करना चाहिए – संजय नगाइच

Nishpaksh

Leave a Comment