Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यताज़ा खबरप्रादेशिकराजधानीराजनीति

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव”

nishpaksh samachar

सागर – जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जगह-जगह पूरी आन-बान एवं शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। जिले का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर पी.टी.सी. ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान का गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने खुली जीप में कलेक्टर दीपक सिंह व पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया।

तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। समारोह में हर्ष फायर एवं मार्चपास्ट आकर्षण का केन्द्र रहे। परेड की टुकडियों ने राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया। मुख्य अतिथि द्वारा देश की प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगें गुब्बारे आसमान में छोडे़ गए।  

समारोह में आकर्षक परेड देखने को मिली। जिसमें विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, पुरूष, महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, बालक, बालिका, वन विभाग, कोटवार और पुलिस बैंड प्लाटून ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षण सुनील दीक्षित ने किया और 2 आईसी मनीष नवेरिया थे। समारोह में वेणु संगीत कला संस्थान सागर के कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। आर्केष्ट्रा सिंफनी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘तिरंगा प्यारा- प्यारा‘‘ और ‘‘मध्यप्रदेश गान‘‘ की प्रस्तुति दी गई। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, परिसर के मलखंब प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में खिलाडि़यों द्वारा मलखंब पर अदभुत प्रदर्शन किया गया। समारोह में कार्यक्रमों को दर्शकों द्वारा सराहा गया। 

 

Related posts

अजीबो गरीब जुर्माना- भैस ने किया गोबर, मालिक पर दस हजार रूपये का जुर्माना

Nishpaksh

COVID Effects – 15 दिन से ज्यादा खांसी होने पर टीबी की जांच कराने की सलाह

Nishpaksh

कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द, भक्त ऑनलाइन कर सकेंगे दर्शन

Nishpaksh

Leave a Comment