Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
मनोरंजन

सुकेश विवाद के बीच मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची जैकलीन, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस के लिए साल 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह न केवल काम के लिए बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी कठिनाइयों से घिरी हुई है। जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जबकि वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना नाम आने के बाद से सुर्खियों में हैं। साल 2022 उनके लिए काफी तनाव भरा रहा है। इसी बीच अब वह साल 2023 शुरू होते ही मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच गई हैं। जहां उन्होंने मां के दरबार में माथा टेका है।

सोशल मीडिया पर जैकलीन की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उन्हें मां वैष्णो देवी के दरबार में देखा जा सकता है। जैकलीन की तस्वीर में वह माथ पर तिलक लगा रखा है। भक्ति के रंग में रंगी जैकलीन की तस्वीरें चर्चा में आ गई हैं। वैष्णो देवी यात्रा से सामने आई एक्ट्रेस की तस्वीरों पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए साल अच्छा रहने की दुआ कर रहे हैं।

कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्र शेखर की वजह से जैकलीन की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें लगातार कोर्ट के धक्के खाने पड़ रहे हैं। साल 2022 की शुरुआत से ही जैकलीन इस बात को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाठग के साथ उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में जैकलीन का नाम सामने आया था। जिससे लोग दंग रह गए थे। दूसरी ओर, महाठग ने भी अभिनेत्री के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी।

Related posts

बिग बॉस प्रतियोगी अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विज नए शो जुनूनियत के साथ कलर्स पर लौट आए हैं।

Nishpaksh

फातिमा बनीं राखी… पहना भगवा हिजाब, क्या कबूल कर लिया इस्लाम?

Nishpaksh

नारद की नजर : भविष्य की कैसी उज्जवल होगी भाजपा, 6 सदस्य फिर भी हार गए हम

Nishpaksh

Leave a Comment