Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्य

मध्य प्रदेश: बंध पड़ी कोयला खदान में जहरीली गैस से चार की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बंध पड़ी हुई भूमिगत कोयला खदान से कथित रूप से धातु का कबाड़ चुराने की कोशिश के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि घटना गुरुवार देर रात को हुई। एक समूह धनपुरी सोहागपुर इलाके में एसईसीएल की बंद खदान में कबाड़ की चोरी करने के इरादे से घुस गया था।

लोग शाफ्ट के नीचे गए और बाद में मृत पाए गए। जहरीली गैस की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मृतक से जुड़े लोगों ने पुलिस को दी।
मृतकों की पहचान राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल और कपिल विश्वकर्मा उम्र 25 से 30 साल के रूप में हुई है। सुबह खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। धनपुरी थाना प्रभारी रत्नंबर शुक्ला ने मीडिया को बताया कि घटना रात में हुई।

उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या है। स्थानीय लोगों ने खदान को ठीक से बंद करने में लापरवाही बरतने का आरोप एसईसीएल पर लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related posts

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह के पीए पर गुंडागर्दी का आरोप: सोशल मीडिया के माध्यम से लोग लगा रहे आरोप

Nishpaksh

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही करने पर संयुक्त कलेक्टर से मांगा स्पष्टीकरण

Nishpaksh

क्षेत्र में नशे का बढ़ता ग्राफ, चोरी छिपे मिलने वाला नशा, धड़ल्ले से उगाया जा रहा खेतों में

Nishpaksh

Leave a Comment