Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
ताज़ा खबर

मध्यप्रदेश: 30 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम में होगा बड़ा बदलाव! हल्की बारिश की भी संभावना

रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली। हालांकि शाम को तेज हवा चलने लगी थी। जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी को तापमान में विशेष बदलाव की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी संभव है। वहीं, मध्य प्रदेश में 30 जनवरी के बाद 5 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

सोमवार को हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना

सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अफगानिस्तान और आसपास के हिस्सों पर एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तर पश्चिम भारत में, अरब सागर से मध्यप्रदेश के अलग-अलग भागों में बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी की आपूर्ति हो रही है। जो 30 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना

मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 2 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 29 जनवरी की सुबह 8.30 बजे तक ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, खजुराहो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, नर्मदापुरम में तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी भोपाल में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.

Related posts

राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, जबलपुर को हराकर ग्वालियर बना चैंपियन

Nitin Chaubey

वाटर सिक्योटिरी प्लान से जुडें सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथिमिकता से करें- कलेक्टर

Nitin Kumar Choubey

हादसे की कगार पर जिला चिकित्सालय, कमजोर बिल्डिंग पर किया निर्माण

Nitin Kumar Choubey

Leave a Comment