Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
ताज़ा खबर

भारत जोड़ो यात्रा : शामली के ऊंचागांव में विश्राम के लिए रुके राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन शामली जिले के एलाम गांव से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर रखते हुए आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब पानीपत जिले में प्रवेश कर जाएगी उसके बाद हाईवे को खोला जाएगा।

ऊंचागांव में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह मन की बात यात्रा नहीं है।

किसी तरह की भाषणबाजी या चुनाव के लिए यह यात्रा नहीं निकाली जा रही है।

समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा के शासन में अराजकता फैली है। इस यात्रा से यह संकेत मिल रहे हैं कि देश का युवा चाहता  हैं कि कांग्रेस की सरकार फिर से आए।

 

भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए जयराम नरेश ने कहा की भाजपा और आरएसएस टुकड़े-टुकड़े करके देश बेच रहे हैं। इन्होंने भाषा, धर्म के नाम पर देश के टुकड़े कर दिए हैं। देश को संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करके ही बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले हम चुनाव में व्यस्त थे, यह यात्रा हमें काफी पहले निकालनी चाहिए थी। भाजपा की फैलाई नफरत के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने में हमें 5, 10, 15 साल लग सकते हैं, लेकिन हम जरूर जीतेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि देश आर्थिक विषमता से जूझ रहा है। भाजपा और आरएसएस मिलकर सामाजिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं। कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा मोदी की राजनीतिक तानाशाही के खिलाफ है। कांग्रेस विचारधारा की जंग लड़ रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय राज्यमंत्री और प्रदेश के परिवहन मंत्री ने दमोह में हुए हादसे में 4 अनमोल जिंदगियों के असमय निधन पर किया गहन शोक व्यक्त

Nishpaksh

सुकमा: सुकमा पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार, 13 दिसंबर को कासाराम में हुए IED ब्लास्ट में थे शामिल

Nishpaksh

कोरोना संक्रमण से संबंधित वे सभी बातें जो आपको जानना बेहद जरुरी…

Nishpaksh

Leave a Comment