Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
ताज़ा खबरप्रादेशिकराजधानीराजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च होगा शुरू, अधिसूचना जारी

mp news

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 25 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के 19 दिन तक चलने वाले सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 25 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के 19 दिन तक चलने वाले सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्‍तीय वर्ष 2022-2023 का बजट प्रस्‍तुत होगा।

सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्‍त होने की अंतिम तिथि 23 फरवरी और अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 24 फरवरी, 2022 तक प्राप्‍त की जाएंगी। स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 28 फरवरी से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी। राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

Related posts

COVID Effects – 15 दिन से ज्यादा खांसी होने पर टीबी की जांच कराने की सलाह

Nishpaksh

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण और किया मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

Nishpaksh

केंद्रीय मंत्री के खास शिवचरण पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 की जगह 91 लाख में बनाई 2.5 KM लंबी सड़क

Nishpaksh

Leave a Comment