Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
राजनीति

मध्यप्रदेश: अब 1 फरवरी नहीं इस दिन से शुरू होगी विकास यात्रा, मंत्रियों को दिये ये खास निर्देश

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह विकास यात्रा पहले 1 फरवरी को प्रारंभ होने वाली थी। परंतु अब यह यात्रा 5 फरवरी को रविदास जयंती से प्रारंभ होने की जानकारी दी गई है। यह यात्रा 25 फरवरी तक तीन सप्ताह तक चलेगी। यात्रा के दौरान विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होगा।

मंत्रियों को अच्छी तैयारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में चयनित लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा की कार्ययोजना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर यह बात कही है। इसके साथ ही मंत्रियों को यात्रा शुरू होने से पहले दो दिन दौरा करने और अच्छी तैयारी करने के निर्देश दिए।

हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं की जानकारी ली जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, कलेक्टर प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक कर यात्रा का रूट तय कर विकास यात्रा की तैयारियां शुरू की जाएं। जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय में भी मंत्री जाएंगे. जिसमें लाभ वितरण के साथ ही हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं की जानकारी ली जाएगी। जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। जो काम होने है उनका शिलान्यास भी किया जाएगा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को अधिक से अधिक शामिल करने का लक्ष्य

इसकी सूची सभी मंत्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वारा जिन लाभार्थियों की पहचान की गई है, उन्हें स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राहियों का सम्मेलन भी होगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि, विकास यात्रा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को अधिक से अधिक शामिल करना सुनिश्चित करें.

Related posts

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवन राम से की, भड़क गए नरोत्तम मिश्रा

Nishpaksh

उपचुनाव से पहले दमोह में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Nishpaksh

फर्जी फिश कंपनी के संचालन से सावधान रहने की अपील

Nishpaksh

Leave a Comment