Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यग्रामीण भारतघटनाक्रमताज़ा खबरप्रादेशिक

मासूम के गले में फसे 5 रूपये के सिक्के को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला

nishpaksh samachar

दमोह – जिला अस्पताल में पहुंचे एक मासूम बच्चे के गले में फंसा 5 रूपये का सिक्का डॉक्टरों द्वारा सफलतापूर्वक निकाला गया। ग्रामीण अंचल से आए इस मासूम बच्चे के गले में 5 रूपये का सिक्का फस गया था। अस्पताल की टीम द्वारा ऑपरेशन करके सिक्का बाहर निकाला गया है। 

Read also :- यह कैसा सरकारी अस्पताल..? सरकारी डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक में बुला रहे मरीज, सीएस कर रही मामला बैलेंस

जिले के लकलका ग्वारी निवासी 3 साल के मासूम दिव्यांश के द्वारा 5 रूपये के सिक्के को निगल लिया गया था। मामले की जानकारी लगने के बाद परिजनों के द्वारा सिक्के को निकाले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब मासूम के गले में फंसा सिक्का नहीं निकला तो वह मासूम बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 

Read also :- जिन निर्माण कार्यों का होना था निरीक्षण सिविल सर्जन ने वहां डलवा दिए ताले, नोटिस जारी

डॉं अलका सोनी ने बताया 3 साल के बच्चे ने 05 रूपये का सिक्का निगल लिया था। टीम द्वारा सिक्का निकाला गया है, सिक्का निकालने के बाद बच्चे की जान बचाने में डॉक्टरों को बहुत मेहनत करना पड़ी, बच्चा तीन से चार बार सांस रोक लिया था, भगवान की मेहरबानी से अब बच्चा ठीक है, बच्चे ने गणेश विसर्जन के दौरान सिक्का निगल लिया था, इसलिए बच्चे के गले में सूजन थी, सूजन के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है, अब सब ठीक है, बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है और पूर्ण स्वस्थ्य हैं।

Read also :- जिला अस्पताल में प्रोफेशनल मैनेजमेंट नहीं दिखाई दिया– हेल्थ कमिश्नर

डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के चलते गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाला जा सका है। मासूम बच्चे के पिता ने डॉक्टरों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी ने बताया जिला अस्पताल में 3 साल के बच्चे की आहार नली में 5 रूपये का सिक्का फंसा हुआ था, जिसको डॉक्टर सुधीर आर्या ने निकाला है, अभी बच्चा स्वस्थ है।

Read also :- जिला अस्पताल के किचिन की हालत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों के दौरे सिर्फ दिखावा हैं

इस दौरान सिविल सर्जन डाँ ममता तिमोरी, डाँ सुधीर आर्या, डॉं अलका सोनी, स्टाफ नर्स लता, दीप्ति जोशी, वार्ड बॉय महेंद्र अहिरवाल सभी के सहयोग से सिक्का निकाला गया है।

Related posts

वैक्सीन के प्रति भ्रांति न पाले….घर से निकले वैक्सीन लगवाये और बीमारी से पाये निजात

Nishpaksh

चीन से खरीदा 300 करोड़ का केमिकल, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में पड़ा छापा

Admin

मंडला: जिलेभर में 14 स्थानों पर लगाए जाएंगे नागरिक शिकायत निवारण शिविर

Nishpaksh

Leave a Comment