Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने दी जे पी नड्डा को शुभकामनाए, कहा पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को उनके कार्यकाल बढ़ाए जाने पर शुभकामनाए और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा की जे पी नड्डा अपने नेतृत्व में पार्टी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रिय अध्यक्ष को बढ़ाई देते हुए ट्वीट किया और कहा की पार्टी जेपी नड्डा के कुशल व आत्मीय मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी जे पी नड्डा को बढ़ाई देते हुए कहा कि नड्डा के ऊर्जावान नेतृत्व में कार्यकर्ता हर एक बूथ को राष्ट्रीय भाव से प्रदीप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत मध्य प्रदेश को जारी किए 5,117 करोड़ रुपये

Nishpaksh

दमोह उपचुनाव 2021: मामा की प्रतिष्ठा दांव पे, छिन-छिन में आ रए..अमावस्या पर जागेश्वरनाथ में टेकेंगे माथा,रोड शो भी करेंगे..

Nitin Kumar Choubey

भाजपा और आरएसएस कर रही है मुसलमानो पर जुल्म : डॉक्टर बर्क

Nishpaksh

Leave a Comment