Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्य

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से लोग कांप रहे है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा लेकिन ठंड से लोगो को अभी भी राहत नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के लगभग 10 जिलों में तापमान में 5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। जबलपुर, रीवा, बैतूल, उमरिया, छतरपुर और दतिया में शीतलहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

दो दिन के बाद तापमान बढ़ सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है। और ठंड थोडी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में जैसे ग्वालियर और सागर संभाग समेत कई क्षेत्रों में पाला पड सकता है। वहीं वातावरण में कोहरा हट सकता है।

सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड रही

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड रही था। प्रदेश में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। रीवा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकी भोपाल की बात करें तो 8 जनवरी के मुकाबले 9 जनवरी को लगभग 1 डिग्री बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया था। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तापामान में सामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

दो दिन के बाद ठंड कम हो सकती है

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दिन के बाद प्रदेश में लोगो को ठंड से थोडी राहत मिल सकती है। मंगलवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं के रूख में बदलाव हो सकता है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होनी की शक्यता है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश में लोगो को ठंड से थोडी राहत मिल सकती है।

Related posts

अगर चाहते हैं गहरी नींद, तो सोने से पहले खाए ये चीज

Admin

CORONA EFFECT : नारद की नजर: दमोह के छुट्टा सांड कोरोना पर…दमोह के बज्र ढीठ मानवों अब तो मौ पे मसूका लगा लो

Nishpaksh

जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें.कलेक्टर तरूण राठी

Nishpaksh

Leave a Comment