Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्य

विंटर सीजन में रूखे और काले होठों की इस तरीके से करें देखभाल

विंटर सीजन में हमें त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती है। उनमें से एक समस्या होठों से जुड़ी भी है। सर्दियों में हमारे होंठ बहुत ज्यादा रूखे हो जाते हैं।

इनकी देखभाल के लिए हम बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल युक्त प्रोडक्ट के इस्तेमाल से होंठ काले हो जाते हैं। काले होंठ आपकी खूबसूरती को फीका कर देते हैं। इसलिए विंटर सीजन में होठों की सही देखभाल जरूरी है।

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। अगर आप इन्हें रेगुलरली अपनाते हैं तो इससे रूखे और काले होठों की समस्या दूर होगी।
अगर आप होठों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए मलाई का प्रयोग किया जा सकता है। आप मलाई में थोड़ी हल्दी डालें और इसे अपने होठों पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे रहने दें। उसके बाद आप होठों को धो सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से आपके होठों का रूखापन दूर होता है। साथ ही यह गुलाबी भी बनते हैं।

बादाम के तेल के उपयोग से आपके होठों को फायदा होगा। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सोने से पहले बादाम तेल से होठों की मसाज करें।

ऐसा करने से होठों का कालापन दूर होता है। साथ ही यह मुलायम भी बनते हैं। आप होठों के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रूखे और बेजान होठों पर शहद लगाने से फायदा होता है।
 

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

छतरपुर: 2020 में जांचे गए 3 हजार 586 नमूनों में 535 व्यक्ति टीबी पाजिटिव

Nishpaksh

आलमपुर पंचायत ने तीन वर्ष में एक करोड़ रूपये मजदूरो पर किये खर्च, फिर भी पलायन करने पर मजदूर विवश क्यों..?

Nishpaksh

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2021:-होलाष्टक में दाखिल किए नामांकन, दोष मिटाने भाई दोज को भी भरेंगे फार्म, अशुभ दिन फार्म भरने से कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी के मन हो गए थे अस्थिर

Nitin Kumar Choubey

Leave a Comment