Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यघटनाक्रमप्रादेशिकराष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार

मून लेंडिंग डे पर 20 जुलाई को विशेष कार्यक्रम

nishpaksh samachar

भोपाल – आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल में 20 जुलाई को चंद्रमा अवतरण दिवस मून लैंडिंग डे पर  विशेष कार्यक्रम ”” Curated Show on The Moon Landing”” का आयोजन किया है।

उल्लेखनीय है कि अन्तरिक्ष अन्वेषण के शुरुआती दौर से ही मानव मस्तिष्क के लिए एक कौतूहल एवं जिज्ञासा का विषय रहा है। नासा के अपोलो 11 अभियान ने 20 जुलाई 1969 को सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर कर समूचे विश्व के सामने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की एक अनूठी मिसाल पेश की थी। जिसके फलस्वरूप अन्तरिक्ष अन्वेषण को एक नई दिशा मिल सकी थी।

कार्यक्रम में नासा के अपोलो 11 अभियान की चंद्रमा पर 20 जुलाई 1969 में हुई लैंडिंग के फोटो एवं विडियो को समझाते हुये यूट्यूब चैनल www.youtube.com/RegionalScienceCentreBhopal पर 20 जुलाई को 3:00 बजे विशेष कार्यक्रम दिखाये जाएंगे। यह विद्यार्थियों शिक्षकों एवं आम नागरिकों के लिए एक ऐसा अवसर होगा जहां चंद्रमा पर पहले कदम रखने वाले अन्तरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और उनके साथी अन्तरिक्ष यात्री एडविन एल्ड्रिन के द्वारा, चंद्रमा पर किए गए मूनवॉक को बहुत ही नजदीक से देखने एवं समझने का एक दुर्लभ अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का वर्णन हिन्दी में होगा जिससे की अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

Related posts

छिंदवाडा में मेडिकल कॉलेज जाने से आहत थे राहुल सिंह

Nishpaksh

मिशन ग्रीन दमोह की लगातार 6 वर्ष शुरुआत, सिद्धार्थ मलैया ने अटल बिहारी बाजपेई और रानी अवंती बाई को किया नमन

Nishpaksh

50 हज़ार के इनामी हाजी याकूब कुरैशी बेटे इमरान के साथ दिल्ली से गिरफ्तार

Nishpaksh

Leave a Comment