Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यग्रामीण भारतताज़ा खबरप्रादेशिकराजधानीराजनीति

मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप स्पर्धा में सफलता के लिए दीं शुभकामनाएँ

Nishpaksh Samachar

निष्पक्ष समाचार – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 में अच्छे प्रदर्शन और सफलता के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएँ दी हैं। यह स्पर्धा 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुकी है, जो 14 नवम्बर तक चलेगी। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में इसका आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि टी-20 विश्व कप-2021 में हमारे जाँबाज खिलाड़ी भारत को शानदार विजयी दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम अवश्य सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रेरक काव्य पंक्तियाँ भी सुनाईं- झंडा ऊँचा रहे हमारा-विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।  उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता की ओर से भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

मध्य प्रदेश: पन्ना में हीरे की तलाश की, कुरान भी पढ़ी! जानिए मुस्लिम दोस्त ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में क्या-क्या कहा

Admin

रायसेन मध्य प्रदेश। युवा नीति के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Nishpaksh

मध्यप्रदेश को स्मार्ट बनाने के लिए 11 हजार करोड के प्रोजेक्ट, सबसे ज्यादा जबलपुर में

Admin

Leave a Comment