Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
क्राइम

लखनऊ : दबंगो ने घर में घुसकर माँ- बेटे पर फेंका एसिड, दोनों झुलसे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों को किसी का डर नहीं रह गया है। लखनऊ के पॉश गोमतीनगर एरिया में हुई एसिड अटैक की घटना से राजधानी में सनसनी फ़ैल गयी है। दबंगो ने घर में घुसकर माँ और बेटे पर तेजाब फेक दिया। किशोर बेटे और माँ को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के पॉश एरिया गोमतीनगर के विराम खंड में शनिवार रात साढ़े नौ बजे के आस पास मां-बेटे पर तेज़ाब से हमला किया गया। हमले में माँ बेटे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के घरों में मौजूद लोग मौके पर जुट गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

घटना की जानकारी देते हुए परिवार के बड़े लड़के आकाश उर्फ़ विक्की ने बताया की घर में मेरी मां, मेरा छोटा भाई विकास वर्मा मौजूद था। शनिवार रात साढ़े नौ बजे दो अज्ञात युवकों ने दरवाजे पर दस्तक दी। मां ने दरवाजा खोला। मां के दरवाजा खोलने के बाद अज्ञात युवकों ने कहा कि विक्की और विकास को बुला दो। बुलाए जाने की आवाज सुनकर छोटा भाई विकास जैसे ही घर से निकला अज्ञात हमलावरों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। भाई को बचाने के लिए मां ने कोशिश की तो उन पर भी तेजाब डाल दिया। भाई और मां को बचाने के लिए मैंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। पड़ोसियों की मदद से दोनों को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया की मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी  में दिख रहा कि वारदात से कुछ देर पहले दो लड़के एक-एक बोतल लिए जा रहे हैं। इनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। क्योंकि दोनों चेहरा नीचे किए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

दमोह जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का खेल जारी, अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी धन में लगा रहे सेंध

Nishpaksh

ट्रैफिक जाम, खस्ताहाल सड़कें, नतीजा, मंगल हुआ अमंगल, देने जा रहे थे इम्तिहान, मिली मौत

Nishpaksh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आधी आवादी का शहर पर पूरा कब्जा, महिला नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण दमोह जिले का यह शहर

Nitin Chaubey

Leave a Comment