Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
घटनाक्रम

मध्यप्रदेश: रीवा में कच्चे मकान में अचानक लगी भीषण आग, खाना बना रही मां और 1 साल के बेटे की मौत

मध्यप्रदेश के रीवा जिलें से एक विचलित करने वाली खबर आई है। रीवा​ में आग लगने से मां और उसके 1 साल के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हादसे के समय महिला खाना बना रही थी और तभी अचानक आग लग गई। यह घटना रीवा के मनगवां की बताई जा रही है। महिला और उसके बेटे के शव को बरामद कर लिया गया है।

दोपहर करीब 1 बजे की घटना

मीडिया अहेवाल के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मनगवां बस्ती के पास पुराने हॉस्पिटल के पीछे अमित वर्मा पत्नी अंजना वर्मा (25), और बेटे अर्पित वर्मा (1) के साथे कच्चे मकान में रहते है। दरमियान सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे अंजना खाना बना रही थी। बच्चा भी उनके साथ था। इस दौरान अचानक आग लग गई। आग की इस घटना से आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किये और पोलीस एंव फायर ब्रिगेड़ को जानकारी दी। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परंतु इस आग की घटना में  मां-बेटे की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों के शव को बहार निकाला।

घर में सिलेंडर सुरक्षित था

बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों की मदद से कच्चे घर का छप्पर हटाया गया। घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर सुरक्षित है। पाइप में लीकेज की बात हो सकती है। उधर, परिवार का कहना है कि चूल्हे पर खाना बनता है। इमरजेंसी के लिए सिलेंडर रखा था। पुलिस ने प​रिजनों से पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि, महिला घर के जिस कमरे में खाना बना रही थी, उसके दोनों दरवाजे बंद थे। जिससे मां-बेटे अंदर ही फंस गए। अचानक से उठे धुआं के कारण और आग की लपटे तेजी से दोनो मोत हो गई।

Related posts

दमोह: पथरिया पुलिस का कारनामा, एक ही जगह पर बार-बार कार्रवाई कर पकड़ रही अवैध कच्ची शराब !

Nishpaksh

स्वास्थ्य केंद्र में समय पर नहीं मिलते डॉक्टर और कर्मचारी-परेशान होते रहते हैं मरीज

Nishpaksh

राहत की खबर: होम आइसोलेशन में रहते हुए 80 वर्षीय दादी ने कोरोना से जीती जंग, लोगों से की अपील ‘घर में रहें सुरक्षित रहें’

Nishpaksh

Leave a Comment