Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
ताज़ा खबर

भारत जोड़ो यात्रा : शामली के ऊंचागांव में विश्राम के लिए रुके राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन शामली जिले के एलाम गांव से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर रखते हुए आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब पानीपत जिले में प्रवेश कर जाएगी उसके बाद हाईवे को खोला जाएगा।

ऊंचागांव में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह मन की बात यात्रा नहीं है।

किसी तरह की भाषणबाजी या चुनाव के लिए यह यात्रा नहीं निकाली जा रही है।

समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा के शासन में अराजकता फैली है। इस यात्रा से यह संकेत मिल रहे हैं कि देश का युवा चाहता  हैं कि कांग्रेस की सरकार फिर से आए।

 

भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए जयराम नरेश ने कहा की भाजपा और आरएसएस टुकड़े-टुकड़े करके देश बेच रहे हैं। इन्होंने भाषा, धर्म के नाम पर देश के टुकड़े कर दिए हैं। देश को संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करके ही बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले हम चुनाव में व्यस्त थे, यह यात्रा हमें काफी पहले निकालनी चाहिए थी। भाजपा की फैलाई नफरत के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने में हमें 5, 10, 15 साल लग सकते हैं, लेकिन हम जरूर जीतेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि देश आर्थिक विषमता से जूझ रहा है। भाजपा और आरएसएस मिलकर सामाजिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं। कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा मोदी की राजनीतिक तानाशाही के खिलाफ है। कांग्रेस विचारधारा की जंग लड़ रही है।

Related posts

जिला अस्पताल के किचिन की हालत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों के दौरे सिर्फ दिखावा हैं

Nishpaksh

कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं, पूरे देश में भाजपा का विस्तार करने में अनगिनत कार्यकर्ताओं ने त्याग व परिश्रम किया: रामपालसिंह राजपूत

Admin

गोविंद सिंह की पूर्व के सभी मामलों में मिली जमानत हुई निरस्त

Nishpaksh

Leave a Comment