Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यग्रामीण भारतताज़ा खबरप्रादेशिक

किसान भाई करें खाद का संतुलित प्रयोग

Nishpaksh Samachar

दमोह –  किसान भाईयो को रबी सीजन मे बोई जाने वाली फसलो में पोषक तत्वो की आवश्यकतानुसार उर्वरको के समूहो की प्रति हेक्टेयर अनुशंसित पोषक तत्वो (एन.पी.के.) को विभिन्न उर्वरक विकल्प में वर्गीकृत किया गया है। उपसंचालक कृषि ने किसान भाईयो से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी अथवा नजदीकी कृषि विज्ञान केन्द्र से संपर्क कर मृदा स्वास्थ कार्ड अनुसार आवश्यक उर्वरक मात्रा की जानकारी प्राप्त कर उर्वरक विकल्पो का चुनाव परिस्थति अनुसार करें। अनुशंसित उर्वरक मात्रा सांकेतिक रूप से सुविधा हेतु तैयार किया गया है।

फसल गेहूं हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 12:60:40 के मान से उर्वरक सिफारिस तौर पर

  • विकल्प 1 के अनुसार  यूरिया 04 वैग 30 किलो, डीएपी 02 बैग 30 किलो, पोटाश 01 वैग 17 किलो ग्राम,
  • विकल्प 2 -यूरिया 05 वैग 35 किलो, एसएसपी 07 बैग 25 किलो,  पोटाश 01 वैग 17 किलो ग्राम,
  • विकल्प 3 –  यूरिया 05 वैग 16 किलो, एनपीके 12:32:16 03 बैग 30 किलो, पोटाश 17 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा।

फसल चना हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 20:60:00 के मान से उर्वरक सिफारिश तौर पर

  • विकल्प 1 -डीएपी 02 बैग 30 किलो ग्राम,
  • विकल्प 2 -यूरिया 01 वैग, एसएसपी 07 बैग 25 किलो ग्राम,
  • विकल्प 3 -एनपीके 12:32:16 3 बैग 20 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा।

फसल मसूर हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 25: 50ः00 के मान से उर्वरक सिफारिश

  • विकल्प 1 – डीएपी 02 बैग 09 किलो, यूरिया 12 किलो ग्राम,
  • विकल्प 2 -यूरिया 01 वैग 09 किलो,  एसएसपी 06 बैग 13 किलो ग्राम
  • विकल्प 3 -यूरिया 01 वैग 05 किलो, एनपीके 12ः32ः16 02 बैग 25 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा।

फसल सरसो हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 60: 30ः20 के मान से उर्वरक सिफारिश तौर पर

  • विकल्प 1 – डीएपी 01 बैग 15 किलो, यूरिया 02 बैग 15 किलो ग्राम़, पोटाश 33 किलो ग्राम
  • विकल्प 2 -यूरिया 02 वैग 40 किलो,  एसएसपी 03 बैग 38 किलो, पोटाश 33 किलो ग्राम,
  • विकल्प 3 -यूरिया 02 वैग 16 किलो , एनपीके 12:32:16 01 बैग 44 किलो,  पोटाश 08 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा।

फसल अलसी हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 80:40:20 के मान से उर्वरक सिफारिश के तौर पर

  • विकल्प 1 – डीएपी 01 बैग 37 किलो, यूरिया 03 बैग 05 किलो ग्राम,  एमओपी 33 किलो ग्राम
  • विकल्प 2 -यूरिया 03 वैग 38 किलो , एसएसपी 05 बैग,  एमओपी 33 किलो ग्राम, 
  • विकल्प 3 -यूरिया 03 वैग 06 किलो , एनपीके 12: 32: 16 02 बैग 25 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा।

फसल मटर (बटरी) हेतु प्रति हेक्टेयर एनपीके 20: 40: 20 के मान से उर्वरक सिफारिश के तौर पर

  • विकल्प 1 – डीएपी 01 बैग 37 किलो, यूरिया 09 किलो ग्राम़,  पोटाश 33 किलो ग्राम,
  • विकल्प 2 –     यूरिया 01 वैग , एसएसपी 05 बैग,  पोटाश 33 किलो ग्राम अथवा
  • विकल्प 3 -यूरिया 11 किलो, एनपीके 12:32:16 02 बैग 25 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकेगा।

उपसंचालक कृषि ने कहा है गेहूं, सरसो एवं अलसी की फसलो में नाइट्रोजन की 50 प्रतिशत मात्रा का उपयोग प्रथम एवं द्वितीय सिंचाई के समय ही  किया जावे ।

Related posts

भगवान वामन देव का प्रकटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया

Nishpaksh

दमोह के बरी, पापड़, बिजोरे की गुड़ मेले में रही धूम, दमोह में कलेक्टर ने मेलो के आयोजनों पर लगाया प्रतिबंध

Nishpaksh

ताइवान पर चीनी आक्रमण अब और करीब..!

Nishpaksh

Leave a Comment