



देश की आजादी का 15 अगस्त 2023 तक अमृत महोत्सव के रूप में चलेगा, इन 2 वर्षों में लोगो को आजादी कैसे मिली उसका एहसास दिलाना होगा। ऐसा रोडमैप बनाए ऐसी तैयारी करें कि जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो तब एक भारत श्रेष्ठ भारत हो
दमोह : समूहों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है, माताए-बहनें जो कर सकती हैं, कर रही हैं, उनने मिशाल कायम की है कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को कोई पूरा कर सकता हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ समूह की माताए-बहनें ही हैं। देश की आजादी का 15 अगस्त 2023 तक अमृत महोत्सव चलेगा, इन 2 वर्षों में हमें, लोगो को आजादी कैसे मिली उसका एहसास दिलाना होगा, प्रधानमंत्री का कहना है कि हम आजादी के उस कीमत को जरूर जाने। इस आशय के विचार आज केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने जिले के पथरिया विकासखण्ड में आयोजित आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत स्व सहायता समूहों से चर्चा एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में 79 लाख रूपये से अधिक की राशि समूहों को वितरित की गई।

केन्द्रीय राज्यमंत्री पटैल ने कहा अनाज से जब कोई चीज बनती है तो वह वस्तु मानी जाती हैं, 2023 आने वाला हैं देश और दुनिया की अनाज का वर्ष मानाया जायेगा, देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न किस्म की खेती होती हैं। मंत्रालय कहता हैं किसान, समिति, समूह, व्यापारी तथा एफपीओ कोई भी लेकर जायेगा जितना किराया लगेगा उसका आधा संबंधित को देना हैं और आधा भारत सरकार देगी, यह एक ऐसी राहत है जो काम को शुरूआत करने में मददगार साबित होगी।
यह भी पढ़ें :- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन संघर्ष हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत- प्रहलाद सिंह पटेल
केन्द्रीय राज्यमंत्री पटैल ने कहा आत्म निर्भर भारत आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरत भी हैं और संकल्प होना चाहिए आने वाली पीढ़ी का सम्मान के साथ जीवन यापन हो सकेगा। देश की आजादी से लेकर अब तक 3 गुनी आबादी बढ़ चुकी हैं, लेकिन जल की मात्रा उतना ही हैं, पानी बचेगा तो आने वाली पीढ़ी का भला होगा। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत में महिलाओं का समूह बनेगा जो नल जल योजना चलायेंगी, टैक्स लीजिए यदि कोई पानी का दुरूपयोग करता हैं तो उसे रोकिए, हमें जल बचाना होगा, जल को दूषित होने से बचाना होगा, जल की खपत कम हो इसके बारे में भी सोचना होगा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री पटैल ने कहा आप के बीच में कोई ऐसा व्यक्ति या कोई ऐसी बहन हैं जो सबको साथ लेकर चल रही हैं और आगे बढ़ रही हैं, पथरिया में सब्जियां बड़े पैमाने में होती हैं इसकी संरक्षक करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा पानी की कमी पथरिया में हैं लेकिन अटल भूजन योजना के तहत एक ब्लॉक पथरिया ही लिया गया हैं। हमारे यहां प्याज होती हैं खपत उतनी नहीं होती दूसरी जगह प्याज की खपत इतनी ज्यादा हैं कि यहां की प्याज वहां भेजी जाती हैं, जो चीजें जल्दी खराब होती हैं क्या उनका हम संरक्षण कर सकते है उसका मंत्रालय मेरे पास हैं।
यह भी पढ़ें :- बेसहारा पशुओं का सहारा बनीं सेना की रिटायर्ड अधिकारी, पीएम मोदी ने की तारीफ
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा आज स्व-सहायता समूह का संवाद का कार्यक्रम सांसद के माध्यम से रखा गया है, स्व-सहायता समूह का विस्तृत क्षेत्र हैं, व्यापक दायरा हैं, समूह के मध्यान भोजन का वितरण किया जाना, गेहूं खरीदी केंद्रों में खरीदी करना और सिलाई कढ़ाई करना, इस तरीके की यह काम केवल स्व-सहायता समूह के माध्यम से होते हैं।

इस अवसर पर विधायक रामबाई परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू, जनपद अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल, देवी सिंह नंदरई, सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, एसडीएम अभिषेक ठाकुर सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।
यह भी पढ़ें :- केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में मनाए गए ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन भूली बीजेपी