Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यघटनाक्रमताज़ा खबरराजधानीराजनीतिराष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार

आईएनएस तबर ने फ्रांसीसी नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया

nishpaksh samachar

अंतराष्ट्रीय समाचार –  आईएनएस तबर ने फ्रांस के ब्रेस्ट की बंदरगाह यात्रा पूरी होने पर दिनांक 15 और 16 जुलाई 2021 को बिस्के की खाड़ी में फ्रांस के नौसैनिक फ्रिगेट एफएनएस एक्विटाइन के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। एफएनएस एक्विटाइन से ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर (एनएच 90) और फ्रांसीसी नौसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने भी इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया।

जहाजों द्वारा पनडुब्बी रोधी, सतह पर किए जाने वाले युद्धाभ्यास, समुद्री दृष्टिकोण पर पुनःपूर्ति, लक्ष्य पर गोलीबारी, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (वीबीएसएस), स्टीम पास्ट, एयर डिफेंस, एयर पिक्चर संकलन, वर्टिकल रिप्लेनिश्मेन्ट और क्रॉसडेक ऑपरेशंस जैसे कई अभियानों का अभ्यास किया गया।

यह अभ्यास पारस्परिक रूप से अंतर संचालनीयता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत करने की दिशा में लाभप्रद था।

nishpaksh samachar
बिस्के की खाड़ी में युद्धाभ्यास

Related posts

MP: जबलपुर के निजी हॉस्पिटल आग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, CM शिवराज ने जताया दुख

Nishpaksh

जिला अस्पताल में प्रोफेशनल मैनेजमेंट नहीं दिखाई दिया– हेल्थ कमिश्नर

Nishpaksh

पेट्रोल-डीजल में राहत देने के बाद शिवराज सरकार विमानन कंपनियों को दे सकती है राहत

Nishpaksh

Leave a Comment