Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
अन्यग्रामीण भारतप्रादेशिकराजधानीराजनीति

भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

दमोह: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया गया था कि उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मनाया जाये साथ ही सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण करें।

जिसके चलते आज दमोह के प्रत्येक मंडल में भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

मिशन ग्रीन दमोह के निदेशक सिद्धार्थ मलैया ने कहा मुख्यमंत्री सदा स्वस्थ और प्रसन्न रहकर इसी प्रकार जनता की सेवा करते रहें। धन्यवाद देना चाहता हूँ। मुख्यमंत्री जो पर्यावरण के क्षेत्र में इतना अच्छा कार्य कर रहे है। हमने पिछले 6 वर्षों में दमोह और उसके आसपास के क्षेत्रों 1 लाख से अधिक छोटे बड़े पेड़ पौधे लगाकर मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महामंत्री रमन खत्री, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय सेन, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, संतोष रोहित, गोपाल पटैल, पवन तिवारी, नीलेश सिंघई, पंकज जड़िया, रीतेश सोनी, किस्सू खरे, भरत यादव, दिनेश राठौड़, विवेक अग्रवाल, लालू जैन, विजय जैन, सतीश बोहरे, गीतेश अठ्या, हरि रजक, गोलू साहू, श्याम दुबे, अट्टू गुप्ता, नीलेश परोचे, पंकज सेन, छोटू असाटी, अरविंद रजक, कल्लू चौरसिया, विरेन्द्र विश्कर्मा की उपस्थिति रही।

Related posts

एमपी का विकास दर 2021-22 में मौजूदा कीमतों पर 19.74% तक पहुंच गया: राज्यपाल मंगूभाई पटेल

Admin

विंटर सीजन में रूखे और काले होठों की इस तरीके से करें देखभाल

Nishpaksh

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Nishpaksh

Leave a Comment