



केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के गुरु श्रीश्री बाबाश्री ने 21 जनवरी की रात जबलपुर स्थित अस्पताल में देह त्याग दी
जबलपुर-: निर्विकार पथ के प्रणेता श्रीश्री बाबाश्री ने गुरुवार की रात स्थानीय अस्पताल में देह त्याग दी। वे पिछले डेढ़ महीने से मुंबई में इलाजरत थे। उन्हें गुरुवार की शाम मुंबई से जबलपुर लाया गया था और रसल चौक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। अंतिम संस्कार सत्य सरोवर बगासपुर गोटेगांव में 22 जनवरी को किया जाएगा। बाबाश्री जबलपुर के सिद्धघाट स्थित आश्रम में कई वर्षों से साधनारत थे।
यह भी पढ़े-: गंदगी माँ नर्मदा के आंचल में नही जाए इसके प्रयास करने होंगे- प्रह्लाद पटेल
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मूल्य आधारित शाकाहारी जीवन शैली और पूर्ण शराबबंदी को बढ़ावा देने के लिए शाकाहारी परिषद समिति के सदस्य रहे, श्री पटेल पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, किसानों, गुरु “निर्विकार पथ के श्री श्री बाबा श्री” के मार्गदर्शन में समर्पित हैं।
गृहस्थ जीवन में बाबाश्री को बालमुकुंद चौरसिया के नाम से जाना जाता था।