Nishpaksh Samachar
ताज़ा खबर
खेल

मध्यप्रदेश:आज से मध्यप्रदेश में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आगाज,देश भर से 6 हजार खिलाडी करेंगे शिरकत

मध्यप्रदेश में आज से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का आगाज होने जा रहा है। शाम 7 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इसका उद्घाटन करेंगे। जिसमें देश व प्रदेश के कई नेता शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यानी 13 फरवरी तक यह आयोजन प्रदेश में गुंजायमान रहेगा। यहां देखें कब, कहां और क्या होगा?

 शाम 7 बजे उद्घाटन कार्यक्रम 

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक और खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी। ओडिशा के इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी खेल और युवा कल्याण मंत्री तुषारकांति बेहरा और अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग भी समारोह में शामिल होंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में प्रदेश के 26 खिलाड़ी 3 फरवरी से 5 फरवरी तक मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टीटी नगर स्टेडियम के डीएसवाईडब्ल्यू हॉल में सात से 11 फरवरी तक कुश्ती में 21 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुक्केबाजी प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी। जिसमें 20 महिला व पुरुष खिलाड़ी रिंग में उतरेंगे। वहीं, 1 से 6 फरवरी तक होने वाली शूटिंग अकादमी में प्रदेश के 7 खिलाड़ी निशानेबाजी करेंगे। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स, कयाकिंग-कैनोइंग, वॉलीबॉल, जूडो प्रतियोगिताएं भी होंगी।

मध्यप्रदेश पहली बार मेजबान बना 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। तब से अब तक कुल 4 संस्कारण हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में पहली बार इसका आयोजन हो रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र, असम और हरियाणा इसका आयोजन कर चुके हैं।

प्रदेश के 8 जिलों में 27 खेलों की शुरुआत होगी

पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स में एथलीट परफॉर्म करेंगे। भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स का आगाज होगा। भोपाल और महेश्वर (खरगोन)वॉटर स्पोर्ट्स की मेज़बानी करेंगे। साथ ही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, बालाघाट, मंडला, महेश्वर (खरगोन) में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश भर के करीब 6 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 470 खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

U19 टीम इंडिया की जीत से बॉलीवुड हुआ क्रिकेटमय, सितारों ने दी बधाई

Admin

बेंच पर बैठे-बैठे इशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड; वनडे में ऐसा करने वाले पहले बेट्समेन

Nishpaksh

नारद की नजर : 6 साल से अंधेरे में डूबा छात्रवास, बच्चें नही ले रहे एडमिशन

Nitin Kumar Choubey

Leave a Comment